राज्य

झारखण्ड में अगले तीन दिनों तक बारिश व वज्रपात का अलर्ट, जाने अपने शहर का हाल

Date : in झारखंड, रांची

रांची: रांची और आसपास के इलाके में सुबह से मौसम साफ है। हालांकि मौसम पूर्वानुमान में बताया गया हैं कि रांची समेत आसपास के इलाके में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। झारखंड में अगले 3 दिनों तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। दोपहर बाद गर्जन वाले बादल बनने की संभावना है। […]

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की स्थिति गंभीर, रिम्स से मेडिका में किए गए शिफ्ट

Date : in झारखंड, रांची

रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री की स्थिति गंभीर होती जा रही है। आज सुबह उन्‍हें रिम्‍स अस्‍पताल से मेडिका अस्‍पताल में शिफ्ट किया गया है। ऑक्सीजन लेवल भी 90-95 के बीच रह रहा है। गंभीर स्थिति को देखते हुए बुधवार को उन्हें एक यूनिट बी पॉजिटिव ग्रुप का प्लाज्मा भी चढ़ाया गया था। क्रिटिकल केयर कोविड […]

NH 52 पर टोल प्लाजा शुरू करने पर बवाल, ग्रामीणों के विरोध पर बंद करनी पड़ी वसूली

Date : in झारखंड, रांची

रांची: रांची के मांडर-डालटेनगंज एनएच 75 फोरलेन में बने अस्थायी टोलप्लाजा को गुरुवार को अचानक शुरू कर दिया गया। यहां वाहनों से वसूली शुरू हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। आसपास के लोग टोल प्लाजा पर जुट गए। सुबह 9 बजे के आसपास टोल प्लाजा पर बवाल शुरू हो गया। सूचना […]

शिक्षा मंत्री के फेफड़े में संक्रमण, डॉक्टरों ने कहा- नहीं है अच्छी स्थिति

Date : in झारखंड, बोकारो

बोकारो/बेरमो: रांची रिम्स में इलाजरत झारखंड के शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो के दोनों फेफड़ों में संक्रमण है। शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो की हालत नाजुक बतायी जा रही है। इसके अलावा शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को हाई ऑक्सीजन लेवल पर रखा गया है। उनका ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवल 80 से […]

8 दिन बाद भी प्रशासन लड़की बरामद करने में नाकाम

Date : in झारखंड, धनबाद

आज अमरेश सिंह,( समाजसेवी एवं भाजपा युवा नेता) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश से मिलकर कृष्णा मोदी की अपहृत बच्ची के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। धनबाद: 8 दिन बीतने के बाद भी पुटकी थाना प्रभारी के द्वारा लड़की बरामद नहीं कर पाई है।थाना प्रभारी के द्वारा किसी प्रकार […]

कृषि बिल के विरोध में झामुमो का एक दिवसीय धरना

Date : in झारखंड, धनबाद

धनबाद: कृषि बिल के विरोध में झामुमो जिला समिति द्वारा जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक में एक दिवसीय धरना दिया गया। जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ने कहा देश भर में किसान, मजदूर व किसान संगठन कृषि विधेयक बिल के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और सड़को पर उन्हें लाठियां खाने के लिए विवश होना पड़ रहा […]

ये हैं सरिता कश्यप…

Date : in झारखंड, रांची

पिछले 20 साल से अकेली महिला ( सिंगल मदर ) है ,एक बेटी है जो कालेज में पढ़ती हैlये घर खर्चे के लिए पीरागढी मे सीएनजी पंप के पासअपने स्कूटी पर राजमा चावल का स्टाल लगाती हैं , रेट….छोटा प्लेट 40 रुपयेफुल प्लेट 60 रुपयेपर…..अगर आपके पास पैसे नहीं भी है तो भी आपको ये […]

बेबस माता – पिता को सता रहा पुत्री के खोने का डर

Date : in झारखंड, धनबाद

धनबाद: पुत्री को देखने के लिए बेबस आँखे तरस गई है। उसे कही खो न दे इसका डर हर वक्त सताता है। यह कहते हुए बेटी के पिता और उसकी माँ के आँखों से आसुंओ की धार निकल पड़ी। रोते बिलखते उन्होंने आप बीती मीडिया से साझा की। भाजपा नेता अमरेश सिंह के आवास पर […]

नई दुल्हन एक दिन बाद ही ठुकरायी गई, पति ने सुहागरात मनाने के बाद रखने से किया इंकार, दहेज मिलने के बाद ही घर में इंट्री

Date : in Latest, झारखंड, धनबाद

धनबाद :  पहले प्यार, फिर सबकी मर्जी से शादी करनेवाले प्रेमी ने सुहागरात मनाने के बाद अपनी नई दुल्हन को रखने से इंकार कर दिया, क्योंकि ससुरालवालों को चाहिए था अब दहेज। दहेज की मांग पूरी करने के बाद ही दुल्हन को ससुराल में रहने की जगह मिल पाएगी। यानी नई-नवेली दुल्हन एक रात बाद ही […]

दिल्ली ले जाकर मानव तस्करी करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे; महिला-पुरुष गिरफ्तार, 9 बच्चियां बरामद

Date : in झारखंड, साहेबगंज

साहिबगंज: जिले के विभिन्न क्षेत्रों से नाबालिग बच्चियों को दिल्ली महानगर में मानव तस्करी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एक महिला एवं एक पुरुष मानव तस्करों के कब्जे से 9 नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने बरामद किया है। साहिबगंज के एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने सोमवार को बताया कि इस संबंध […]