शिक्षा मंत्री के फेफड़े में संक्रमण, डॉक्टरों ने कहा- नहीं है अच्छी स्थिति

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को एंबुलेंस में ले जाते स्वास्थ्य कर्मी

बोकारो/बेरमो: रांची रिम्स में इलाजरत झारखंड के शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो के दोनों फेफड़ों में संक्रमण है। शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो की हालत नाजुक बतायी जा रही है। इसके अलावा शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को हाई ऑक्सीजन लेवल पर रखा गया है। उनका ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवल 80 से 90 के बीच में है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने शाम को शिक्षा मंत्री को नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन दिया जा रहा है।


इसमें ऑक्सीजन के लेवल के प्रेशर को और बढ़ा दिया जाता है। ट्रामा सेंटर के एचओडी डॉ पी भट्टाचार्य ने बताया कि शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। ऑक्सीजन लेवल के प्रेशर को बढ़ाया गया है। साथ ही फेफड़े में संक्रमण बना हुआ है। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण उनका चेस्ट सीटी करना संभव नहीं है। स्वास्थ्य में थोड़ा और सुधार होने के बाद से चेस्ट सीटी किया जाएगा। वर्तमान में एयरलिफ्ट करने में दिक्कत हो सकती है। हाई ऑक्सीजन लेवल की समस्या बन सकती है। उल्लेखनीय है