कृषि बिल के विरोध में झामुमो का एक दिवसीय धरना

धनबाद: कृषि बिल के विरोध में झामुमो जिला समिति द्वारा जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक में एक दिवसीय धरना दिया गया। जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ने कहा देश भर में किसान, मजदूर व किसान संगठन कृषि विधेयक बिल के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और सड़को पर उन्हें लाठियां खाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के कानो में जू तक नही रेंग रही। पूर्व में कृषि विधेयक किसानों एवं आम जानों के हित को देखते हुए लागू किया गया था। वर्तमान संसोधन विधेयक के पारित होने के पश्चात इसका सीधा लाभ पूंजीपतियों एवं बड़े-बड़े औद्योगिक घरानों को मिलना तय हो गया है। देश के बाजारों में काला बाज़ारी करने की खुली छूट दे दी गई है।

जेएमएम धनबाद जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि इस बिल के पास होने से व्यापारीयो को जहाँ लाभ होगा वही किसानों को सही मूल्य नही मिल पायेगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति कृषि बिल का विरोध करती है। धरना प्रदर्शन के उपरांत झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति द्वारा केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि विधेयक बिल के खिलाफ एक मांग पत्र उपायुक्त महोदय के माध्यम से राष्ट्रपति को सौपा।

ये थे शामिल

धरना में मुख्य रूप से जिला सचिव पवन महतो, युधेश्वर सिंह, जगदीश चौधरी, सुकलाल मरांडी, नीलम मिश्रा, लक्ष्मी मुर्मू, अपूर्व सरकार, मुकेश सिंह, अरुनव सरकार, हराधन रजवार, शिव प्रसाद महतो, मनोज कुमार महतो, अजमुल अंसारी, कल्याण भट्टाचार्य, बलराम महतो, अंजय हांसदा, हेमंत कुमार सोरेन,