8 दिन बाद भी प्रशासन लड़की बरामद करने में नाकाम

आज अमरेश सिंह,( समाजसेवी एवं भाजपा युवा नेता) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश से मिलकर कृष्णा मोदी की अपहृत बच्ची के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

धनबाद: 8 दिन बीतने के बाद भी पुटकी थाना प्रभारी के द्वारा लड़की बरामद नहीं कर पाई है।
थाना प्रभारी के द्वारा किसी प्रकार की सूचना परिवार वालों को नहीं दी जा रही है।

पूरे परिवार का रो रो कर बुरा बुरा हाल है।

कृष्णा मोदी जी ने अपनी पीड़ा को प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखा और अपनी बेटी की सकुशल वापसी की मांग की।

प्रदेश अध्य्क्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को स्वयं फोन लगाकर इसकी जानकारी ली और जल्द ही लड़की की सकुशल वापसी की वापसी की बात कही।

प्रदेश अध्यक्ष ने कृष्णा मोदी को गले लगा कर पकड़ा और कहा कि आपके साथ भाजपा का पूरा परिवार साथ है और मैं स्वयं इस पूरी घटना का प्रतिदिन प्रशासन के द्वारा सूचना लूंगा।
आप निराश ना हो और घर जाइए।

बच्चे कैसे सकुशल वापसी होगी इसका जिम्मा मैं स्वयं और पूरा भाजपा परिवार लेगा।

साथ में मौजूद थे नीरज, अरविंद तिवारी, राहुल अवस्थी, सूरज सिंह, रवि मंडल और परिवार जन।