बेबस माता – पिता को सता रहा पुत्री के खोने का डर

धनबाद: पुत्री को देखने के लिए बेबस आँखे तरस गई है। उसे कही खो न दे इसका डर हर वक्त सताता है। यह कहते हुए बेटी के पिता और उसकी माँ के आँखों से आसुंओ की धार निकल पड़ी। रोते बिलखते उन्होंने आप बीती मीडिया से साझा की। भाजपा नेता अमरेश सिंह के आवास पर सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया पुटकी निवासी अजहर तनवीर 22 सितम्बर को जबरन घर मे घुसकर धर्म परिवर्तन कर शादी करने की नीयत से पुत्री का अपहरण कर ले भागा। इस अपहरण में अजहर के पिता मौजम अंसारी भाई बाबर अंसारी , तैयब अंसारी की मिली भगत है। पुत्री को अपहरण करने के साथ साथ घर मे रखे 4 लाख के जेवरात सहित 35 हजार नकदी भी ले गया। अजहर के पिता से इस मामले में पूछने पर पुत्री को जान से मारने की धमकी दी गई। 3 लाख रु भी मांगा गया है। उपरोक्त लोगो ने षड्यंत्र रचकर पुत्री का अपहरण किया है। आशंका है कि कभी भी पुत्री के साथ अनहोनी हो सकती है। 24 सितम्बर को उपरोक्त लोगो के खिलाफ पुटकी थाने में अपहरण की शिकायत भी दर्ज कराई है। घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस पुत्री की बरामदगी नही कर पाई है। ऐसे में पुलिस पर से भरोसा उठता जा रहा है।