नई दुल्हन एक दिन बाद ही ठुकरायी गई, पति ने सुहागरात मनाने के बाद रखने से किया इंकार, दहेज मिलने के बाद ही घर में इंट्री

धनबाद :  पहले प्यार, फिर सबकी मर्जी से शादी करनेवाले प्रेमी ने सुहागरात मनाने के बाद अपनी नई दुल्हन को रखने से इंकार कर दिया, क्योंकि ससुरालवालों को चाहिए था अब दहेज। दहेज की मांग पूरी करने के बाद ही दुल्हन को ससुराल में रहने की जगह मिल पाएगी। यानी नई-नवेली दुल्हन एक रात बाद ही ठुकरा दी गई। अब वह एक महीने से न्याय की तलाश दर-दर भटक रही है, लेकिन पुलिस भी उसकी नहीं सुन रही है।

एक माह पूर्व हुआ था निकाहमिली जानकारी के अनुसार धनबाद के मारूफगंज की बॉबी परवीन का आरा मोड़ के शहजाद खान से प्रेम हुआ। प्रेम परवान चढ़ा तो शहजाद ने बॉबी परवीन के परिजन से शादी का प्रस्ताव रखा।  बॉबी के परिजन शादी के लिए तैयार हो गए। शहजाद खान 10 अगस्त 2020 को अपने साथियों के साथ बॉबी परवीन के घर आया। इसके बाद दोनों का निकाह हुआ।
दहेज लाने के बाद ही घर में मिलेगी इंट्रीबताया गया कि बॉबी परवीन की शादी के बाद शहजाद अपने घर (आरा मोड़) ले आया। अगले ही दिन शहजाद खान ने सुहागरात मानने के बाद बॉबी परवीन को रखने से इंकार कर दिया। वहीं शहजाद के पिता सलाउद्दीन खान व मां रकीबा खातून ने तीन लाख नगद व दहेज के सामान साथ लाने को कह घर से निकाल दिया। यानी दहेज लाने के बाद ही बॉबी परवीन की अब घर में इंट्री होगी।
महिला थाने में नहीं सुनी गई फरियादबॉबी ने मायके पहुंच कर सारी बातें बताईं। बॉबी परवीन के परिजन इतना पैसा व सामान देने में अपनी असमर्थता जताई। मगर शहजाद बगैर दहेज के बॉबी परवीन को रखने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद बॉबी परवीन पुलिस के पास न्याय पाने की उम्मीद से महिला थाना पहुंची। थाने में उसे यह कह कर फटकारा गया कि प्रेम विवाह किया, तो परिवार का नाम क्यों दे रही हो, तेरा कुछ नही होगा। अब परवीन न्याय पाने के लिए कहां जाए, जहां उसकी फरियाद सुनी जाए, ये अहम सवाल है।