NH 143 को अपनी सड़क मानने से NHAI ने किया इंकार

सिमडेगा: नेशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने एनएच 143 को अपनी सड़क मानने से इंकार कर दिया है। NHAI ने कहा है कि यह सड़क झारखंड सरकार के रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट के अधीन है। वही इसकी मररमत करता है। NHAI का यह जवाब सिमडेगा के श्रीकांत श्रीवास्तव द्वारा भारत सरकार के पीजी पोर्टल जो झारखंड में मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र की तरह में उठाये गए सवाल के जवाब में दिया है। श्रीवास्तव ने विभाग को उक्त सड़क की बदहाली के बारे लिखा था। श्रीवास्तव ने कहा कि लगातार नेशनल हाइवे को इसकी बदहाली की सूचनाएं मिल रहीं थीं। उसी आधार पर उन्होंने 19 जुलाई को इसके बारे भारत सरकार के पास शिकायत की थी।

बदहाल हो चुकी है सड़क

श्रीवास्तव ने लिखा था कि नेशनल हाईवे 143 बहुत ही खतरनाक हालात में पहुंच गया है। सड़क में दुर्घटनायें हो रही हैं। नेशनल हाइवे संख्या 143 को सिमडेगा जिले के लोग कई दशकों से एनएच 23 के रूप में जानते थे। करीब 5 साल पहले इसका नम्बर बदल गया था। कोलेबिरा से बांसजोर तक करीब 80 किमी लम्बी इस सड़क की मरम्मत का पिछले दिन ही टेंडर हुआ था। भारत माला योजना के तहत इस सड़क के फोर लेन की भी चर्चा भी अक्सर होती रही है। अब इस सड़क को एनएचआई द्वारा राज्य सरकार का बताया जाना नए सवालों को जन्म देगा।