JNU मामले पर धोनी ने भी दिया बयान, पढ़िए- ‘कैप्टन कूल’ ने क्या कहा?

जेएनयू मामले पर धोनी ने भी दिया बयान, पढ़िए- कैप्टन कूलने क्या कहा?

नई दिल्ली, 21 फ़रवरी 2016 : देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मुद्दे पर जारी हंगामे के बीच भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज (रविवार) सशस्त्र बलों को सम्मान देने की अपील करते हुए कहा कि उनके कारण ही देश इस मुद्दे पर बहस करने की स्थिति में है।  धोनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि जब हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बहस कर रहे हैं, तब हमारे सुरक्षाबल सुनिश्चित कर रहे हैं कि हम बहस जारी रखने की स्थिति में रहें। उन्होंने कहा कि विशेष बल और कमांडो यूनिट के लोग आपकी और मेरी तरह ही सामान्य लोग हैं, जो इतने प्रेरित और प्रशिक्षित हैं कि अपने आप पर देश के हित को तरजीह दें। धोनी को भारतीय प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद पद हासिल है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के परिसर में संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरू की फांसी के खिलाफ एक कार्यक्रम में कथित तौर पर राष्ट्रविरोधी नारे लगने के बाद अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर जारी बहस के बीच धोनी ने यह बयान दिया है। (साभार)