राजधानी में जुटने लगे सहायक पुलिसकर्मी, सीएम आवास घेराव की है योजना

Ranchi : सहायक पुलिसकर्मी आज मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। राज्यभर के 2500 सहायक पुलिसकर्मी मोरहाबादी में जुटेंगे। हर जिले से सहायक पुलिसकर्मी पैदल ही चलकर राँची सुबह-सुबह पहुंच रहे हैं। इनमें पुरुष के अलावा कई महिला सहायक पुलिस कर्मी भी शामिल है। सहायक पुलिसकर्मियों को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। चौक-चौराहों पर सुबह से थाना प्रभारी तैनात है। उन्हें रोकने का भी प्रयास किया जा रहा है।

वादा खिलाफी के खिलाफ वर्दी मांगे इंसाफ

सहायक पुलिस कर्मियों का कहना है कि तीन साल तक दिन-रात सेवा देने के बाद भी जब सरकार अपना वादा पूरा नहीं कर रही। तो ऐसे परिस्थितियों में वे लोग आंदोलन के लिए विवश हैं। मालूम हो कि है राज्य के 12 नक्सल प्रभावित जिलों से कुल 2500 सहायक पुलिसकर्मियों की साल 2017 में नियुक्ति हुई थी। सरकार द्वारा 10 हजार का मानदेय तय किया गया था। सहायक पुलिसकर्मी के पद पर बहाल हुए अभ्यर्थियों को तीन साल के बाद स्थायीकरण करने की बात कही गई थी। हालांकि 3 वर्ष पूरा होने के बाद भी किसी का स्थायीकरण नही किया गया है। यही वजह है कि राज्य भर के 2500 पुलिसकर्मी आंदोलन को उतारू है।