भू-माफियाओं ने महिला के घर की काटी बिजली पानी

रांची: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत नानक नगर की रहने वाली एक महिला भू माफिया के आतंक से भयभीत हैं। भू माफिया ने महिला का सबसे पहले पानी और बिजली कटवा दिया, अब उसके बाद घर से बाहर करने की योजना बना रहे। इतना ही नहीं माफियाओँ ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और घर छोड़ने की भी फरमान जारी कर दिया है। उधर यह महिला गोलमुरी थाना का चक्कर लगाकर थक हार चुकी है।

माफिया जीतेगा या कानून

वृद्ध महिला अपनी जवान बेटी को लेकर एसपी दरबार पहुंची और एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। इस महिला का कहना है कि पिछले 30 वर्षों से नानक नगर में यह रहती आ रही है। लेकिन अब भूमाफिया इसके संपत्ति को हड़पना चाहता है। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या पुलिस भू माफिया पर नकेल कसती है या महिला को भू माफिया के कारण अपना घर खोना पड़ता है।