प्लाज्मा डोनेट करने पलामू से रांची पहुंचे 22 जवान

पलामू: प्लाज्मा थेरेपी के जरिये कोविड – 19 के मरीजों की जीवन रक्षा के लिए झारखंड पुलिस की बेहद सराहनीय पहल शुरू हुई है। पिछले दिनों रांची में कोरोना से ठीक हुए पुलिसकर्मियों ने प्लाज्मा डोनेट किया था, अब पलामू पुलिस के 22 जवान प्लाज़्मा डोनेट करने रांची पहुंचे है। ये सभी 22 जवान रिम्स के प्लाज्मा बैंक में अपना प्लाज्मा डोनेट करेगे। SDPO संदीप कुमार गुप्ता, सर्जेंट मेजर अशीत मोमित कुजूर व पुलिस मेंस एसोसिएशन के सदस्यों ने जवानों को पलामू से रवाना किया।