झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू

रांची(झारखण्ड) 23 दिसम्बर 2014 : झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना में शुरुआती रुझान भाजपा के पक्ष में जाते दिखाई दे रहे हैं। अब तक बीजेपी 10, जेएमएम तीन, कांग्रेस तीन व जेवीएम एक सीट पर आगे है। घाटशिला से कांग्रेस राज्यसभा सांसद प्रदीप बलमुचू की बेटी आगे चल रही हैं। बगोदर से माले विधायक विनोद सिंह और सरायकेला से भाजपा नेता व पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा आगे चल रहे हैं। ईचागढ़ से भाजपा प्रत्याशी साधुचरण महतो आगे हैं। कुल 1136 उम्मीदवारों में से किन 81 प्रत्याशियों का राजनीतिक

भविष्य मंगलमय होगा, यह आज पता चलेगा। दोपहर बाद तक स्पष्ट हो जाएगा कि जनता ने किनके सिर पर जीत का सेहरा बांधा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पीके जाजोरिया के अनुसार, 3936 मतगणनाकर्मी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती कर रहे हैं। सभी जिला मुख्यालयों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। बोरियो, बरहेट और साहेबगंज विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए दो-दो काउंटिंग हाॅल बनाए गए हैं। जबकि अन्य के लिए एक-एक। पूरी मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जा रही है।

सबसे पहले चक्रधरपुर और अंत में देवघर का परिणाम

जाजोरिया ने बताया कि 24 जिला मुख्यालयों में कुल 83 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं, जहां 1312 मतगणना टेबल लगे हैं। सबसे अधिक 28 टेबल मांडू व हजारीबाग मतगणना केंद्र में हैं। वहीं सबसे कम 14 टेबल 52 विधानसभा क्षेत्रों के लिए लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा 31 राउंड की मतगणना देवघर विधानसभा क्षेत्र के लिए होगी, जबकि सबसे कम 10 राउंड की मतगणना चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में होगी।

खुले में मिलीं 300 ईवीएम, मचा बवाल

मतगणना के एक दिन पूर्व स्ट्रांग रूम के समीप आईटीआई भवन परिसर में खुले में लगभग तीन सौ ईवीएम और वीवी पैड मशीन मिलने से सोमवार को बवाल मच गया। भाजपा को छोड़ कांग्रेस, झामुमो, झाविमो और मासस के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। जिला प्रशासन पर भाजपा के पक्ष में काम करने और ईवीएम से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पीके जजोरिया ने कहा कि धनबाद के आईटीआई कैंपस में मिलीं ईवीएम अनयूज्ड थीं। (sabhar)