गुरूवार को 1587 नये कोरोना मरीज मिले, 6 की मौत

रांची: झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1587 नये मरीजों की पुष्टि हुई है। अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 46480 हो गयी है। 1121 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अबतक राज्य में 30886 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। इस समय कोरोना के कुल एक्टिव केस 15150 हैं। गुरूवार को 6 संक्रमितों की मौत हो गयी है. इसके साथ ही कोरोना से मरनेवालों का आंकड़ा 444 हो गया है।

पूर्वी सिंहभूम में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण

झारखंड में पिछले 24 घंटों में 1587 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें पूर्वी सिंहभूम पहले नंबर पर है। पूर्वी सिंहभूम मौत के आंकड़ों में भी अव्वल है। अबतक 202 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। नये संक्रमितों में पूर्वी सिंहभूम से 328, गढ़वा से आठ, गिरिडीह से 142, गोड्डा से 6, गुमला से 17,जामताड़ा से 9, खूंटी से 49,कोडरमा से 44, लातेहार से 9, लोहरदगा से 19, पाकुड़ से 2, पलामू से 31, रामगढ़ से 63, रांची से 435, साहिबगंज से 11, बोकारो से 135, चतरा से 12, देवघर से 32, धनबाद से 23, दुमका से 3, सरायकेला से 81, सिमडेगा से 6 व पश्चिम सिंहभूम से 17 मरीज मिले हैं।