21 जून को झारखण्ड में मिले कुल 62 कोरोना पॉजिटिव मरीज

राँची। आज के दिन 21 जून रविवार को झारखण्ड में कुल 62 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। राज्य में आँकड़ा 2089 हो गया है। आज जो मिले हैं जिसमे खूंटी से 1, गुमला से 7, बोकारो से 7, गिरीडीह से 6, जमशेदपुर से 10, चाईबासा से 2, गोड्डा से 7, देवघर से 11, राँची (रिम्स) से 2, कोडरमा से 2, हजारीबाग से 4, रामगढ़ से 2, लोहरदगा से 1, राज्य में कुल आंकड़े 2089 हुए।

राँची से मिले दो कोरोना पॉजिटिव में एक लोवाडीह एक डोरंडा का बताया जा रहा है। जो रिम्स में भर्ती है।

जमशेदपुर से मिले कोरोना संक्रमित व्यक्तियों में से 2 की दिल्ली और एक की मुम्बई की ट्रेवल हिस्ट्री है। वहीं, संक्रमितों में 7 बहरागोडा, 2 मुसाबनी, 1 धालभूमगढ़, 1 एग्रिको, 1 सिदगोड़ा और 1 बारीडीह के रहने वाले हैं।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती नैंसी सहाय द्वारा जानकारी दी गई कि सारठ प्रखंड अंतर्गत 11 प्रवासी श्रमिकों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की जानकारी के पश्चात उक्त सभी लोगों को बेहतर ईलाज के लिए क्वारंटाइन सेंटर से माँ ललिता हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जा रहा है। ज्ञात हो सभी प्रवासी श्रमिक दिल्ली से देवघर लौटे थे। वर्तमान में रिपोर्ट के आने बाद अब तक कोरोना से संबंधित कोई भी प्राथमिक लक्षण इन सभी मरीजों में नही दिखा हैं। साथ ही वर्तमान समय में मरीज की स्थिति बिल्कुल स्थिर बनी हुई है। ऐसे में आप सभी से आग्रह है कि अफवाहों पर न ध्यान देते हुए जिला प्रशासन की मदद करें।