मौत की घाटी के नाम से मशहूर चुटूपालु घाटी में पिछले 12 घंटे के अंदर तीन हादसे में एक की मौत और 3 घायल

रामगढ़। रांची – पटना राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चुट्टुपालु घाटी में सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। या घाटी अब मौत की घाटी के नाम से भी जाना जाने लगा है। आए दिन इस घाटी में सड़क दुर्घटनाएं घट रही है। जिससे कि लोगों की मौत हो रही है। इसके बावजूद पुलिस-प्रशासन और एनएचएआई प्रबंधन को कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। बीते रात 3 सड़क हादसे हुए।

यहांं डेथ पॉइंट के नाम से मशहूर गड़के मोड़ पर इन तीनों हादसों में एक चालक की मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं।

12 घंटे के अंदर तीन हादसे

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गुरुवार को रामगढ़ थाना प्रभारी विद्याशंकर ने बताया कि यह तीनों सड़क हादसे पिछले 12 घंटों के अंदर हुए हैं‌। उन्होंने बताया कि बुधवार की देर रात फूलों से लदा एक मिनी ट्रक ओडी 38-ए- 0896 काफी तेज रफ्तार से गुजर रही थी। गड़के मोड़ पर चालक का नियंत्रण गाड़ी पर नहीं रहा और गाड़ी 20 फीट गहरे खाई में चली गई। घटना में चालक की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एनएचएआई के एंबुलेंस की सहायता से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका प्राथमिक इलाज चल रहा है।

इस हादसे के कुछ देर बाद ही जमशेदपुर से पंजाब जा रहे ट्रेलरक्षआरजे 07-जीसी-4487 के चालक का भी नियंत्रण गाड़ी पर नहीं रहा। उसका ट्रेलर पलट गया। लेकिन हादसे से पहले ड्राइवर और खलासी गाड़ी से कूद गए।

तीसरी घटना गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे

तीसरी घटना गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे हुई। इस हादसे में जमशेदपुर से दिल्ली जा रहे टेलर एनएल 01 एन 9643 का अचानक घाटी में ब्रेक फेल हो गया। इसकी वजह से गड़के मोड़ के पास आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

घटना में यूपी निवासी खलासी सुमन कुमार दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंस गया। जबकि चालक रविश कुमार पिता सूबेदार सिंह घायल हो गया। एनएचएआई के एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद रांची – रामगढ़ मार्ग का एक लेन लगभग 1 घंटे तक बाधित रहा।