बिग ब्रेकिंग : बिहार विधानसभा में 12 सीटों पर जेएमएम लड़ेगी चुनाव

कोयलांचल संवाददाता रांची: बिहार विधानसभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा 12 विधानसभा सीटों पर चुनाव लडेगी। जिसमें बांका, कटोरिया, झाझा, बनबांखी, रूपाली, तारापुर, मानिहरी, जमालपुर, पीरपैंती, चकाई, प्राणपुर, ठाकुरगंज शामिल है। यह जानकारी जेएमएम के केंद्रीय महासचिव शुक्रिया भट्टाचार्य ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कई मीडिया चैनलों में बिहार चुनाव में जेएमएम चुनाव लड़ेगी या नहीं इसे लेकर अटकलें लगी हुई थी। फिलहाल यह अटकलें अब दूर हो गई है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में शामिल राजद, हम, वीआईपी, कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के साथ जेएमएम शामिल होकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन के तहत झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राजद को 7 सीटें दी थी और जिसमें राज्य को महज एक सीट हासिल हुई थी इसके बावजूद राजद को सम्मानजनक मंत्री पद दिया गया है, इसी के मद्देनजर जेएमएम बिहार महागठबंधन के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है अगर गठबंधन नहीं हुआ तो खुला मैदान तैयार है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पिछले चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा का चुनाव चिन्ह बिहार में जनता दल यूनाइटेड में रद्द करवा दिया था। वहीं 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जनता दल यूनाइटेड का चुनाव चिन्ह झारखंड में रद्द करवा दिया है।