पुटकी 13 नंबर कांग्रेस कमिटी द्वारा राहुल गांधी का 50वा जन्मदिन मनाया

पुटकी 13 नंबर में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी के धनबाद प्रखंड अध्यक्ष जानकी देवी के नेतृत्व में राहुल गांधी के 50 वी जन्मदिन के अवसर पर प्रवासी मजदूरों, गरीबो व लॉक डाउन में प्रभावित लोगों के बीच खाद्यान का वितरण किया। जानकी देवी ने मौके पर कहा कि राहुल गांधी का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया और शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार खाद्यान व अन्य सामग्री का वितरण किया गया। इससे पूर्व महिला कांग्रेस ने चीन के साथ झड़प में शहीद हुए 20 जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। बतौर अतिथि महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि 1962 के समझौते के बाद कभी भारत चीन सिमा पर एक गोली नही चली।

ऐसी क्या स्थिति उत्पन्न हुई कि देश के 20 जवान शहीद हो गए। केंद्र सरकार को विलाप करती विधवाओं, कलपती माँ व अनाथ हुए बच्चों को न्याय देते हुए चीन पर कठोर कार्यवाई करनी चाहिए। देश इस कठिन दौर में एक साथ खड़ा है। वहीं सीता राणा ने कहा कि राहुल गांधी के 50 वे जन्मदिन को सादगी से मनाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव, झारखंड प्रभारी नेटा डिसूजा, झारखंड अध्यक्ष गुंजन सिंह के निर्देशानुसार रक सौ खाद्यान सामग्री किट व साबुन, मास्क का वितरण किया गया।
मौके पर बसंती देवी, लाली देवी, मुस्कान खातून, जुली सिंह, अख्तरी खातून, सावित्री कोड़ा, सुनीता देवी, रिंकू देवी, पिंकी देवी, शारदा देवी, अजमेरी खातून, शिला देवी, मंजू खातून आदि मौजूद थी।