गिरिडीह: आदिवासियों ने तीर भोंक नक्सली का किया सेंदरा, 7 को जिंदा जलाने की कोशिश

गिरिडीह: पीरटांड़ थाना अंतर्गत अति नक्सल प्रभावित पिपरा टांड़ गांव में शनिवार की अहले सुबह करीब छह बजे 500 से अधिक तीर-धनुष एवं धारदार से हथियारों से लैस आदिवासियों ने सुरेश मरांडी नामक नक्सली का सेंदरा कर दिया। साथ ही उसके सात पुरुष रिश्तेदारों को उनके घरों में बंद कर आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही गिरिडीह के डीसी राहुल कुमार और एसपी सुरेन्द्र कुमार झा गांव में पहुंच गए हैं।

दरअसल, पिपरा टांड में सात दिन दिन पूर्व एक आदिवासी युवक की हत्या कर दी गई थी। इसी का बदला लेने के लिए शनिवार की सुबह नक्सली सुरेश मरांडी और उसके परिवार के लोगों को आदिवासियों ने घेर लिया। सात घरों को घेर कर जलाने की कोशिश की गई। इस दाैरान भागने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति की तीर से मारकर हत्या कर दी गई। परिवार की महिलाओं की भी पिटाई की। सूचना पाकर पीरटांड़ थाना प्रभारी अशोक प्रसाद सैक जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दस चक्र गोली चलाकर उग्र लोगों को खदेड़ा। इसके बाद सात लोगों को जिंदा जलाने से बचाया जा सका।