खाना में कीड़ा मिलने पर मरीजों का कोविड अस्पताल में हंगामा

रिपोर्ट: बबूल शर्मा

धनबाद । कोरोना मरीजों के लिए बनाए गए कोविड-19 अस्पताल ( सेंट्रल अस्पताल, बीसीसीएल) की व्यवस्था अब खराब होती जा रही है। मरीजों को परोसे जा रहे भोजन में पिल्लू और कीड़ा निकलना आम बात हो गई है। इससे मरीज परेशान हैं। मंगलवार सुबह नाश्ते में परोसी गई रोटी और सब्जी में पिल्लू निकले। इससे मरीजों का मन भिनभिना गया। नाराज मरीजों ने अस्पताल में हंगामा किया।

बीसीसीएल के सेंट्रल अस्पताल को धनबाद में कोविड-19 अस्पताल का रूप दिया गया है। शुरू-शुरू में तो व्यवस्था अच्छी थी। मरीजों को भोजन अच्छा मिल रहा था। उपायुक्त अमित कुमार भी अस्पताल में आया-जाया करते थे। इससे व्यवस्था बनी रही। लेकिन अब प्रशासन भी ध्यान नहीं दे रहा है। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों को भोजन और पानी की समस्या से दो-चोर होना पड़ रहा है। मरीजों को जो भोजन परोसा जा रहा है वह खाने लायक नहीं है। उससें कीड़ा निकलते हैं। अब भला कीड़े वाले भोजन को मरीज कैसे खाएंगे? बार-बार शिकायत के बाद भी जिला प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।