करकेन्द नेहरू पार्क के अस्तित्व को मिटाने की साजिश

रिपोर्ट: बबूल शर्मा

धनबाद विधानसभा अंतर्गत करकेन्द नेहरू पार्क में बीसीसीएल के द्वारा आउटसोर्सिंग कंपनी ने नेहरू पार्क के अस्तित्व को मिटाने की साजिश की जा रही है।झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने नेहरू पार्क का आज निरीक्षण किया।और वहाँ के ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने कहा कि मेरे रहते हुए करकेन्द नेहरू पार्क कभी नहीं मिटेगा ना यहां से हटेगा पूर्व में नेहरू पार्क के अस्तित्व के लिए झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने धनबाद डीसी और बीसीसीएल के सी एम डी से भी चर्चा की थी।

दोनों ने आश्वासन दिया था कि नेहरू पार्क के अस्तित्व को नहीं मिटाया जाएगा लोगों ने कहा कि आप पहली जनप्रतिनिधि हैं जोपार्क का निरीक्षण करने यहां पर आए विधायक के घोषणा सुनकर लोगों में काफी हर्ष और खुशी का माहौल है।मौके पर उदय तिवारी,ग्रामीण एकता मंच के अध्यक्ष बबलू सिंह,छात्र नेता डी के सिंह,कॉंग्रेस के केन्दुआ करकेन्द नगर अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान,अनु पासवान,बिटू सिंह आदि मौजूद थे।